फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़ीसा में रची गई थी नक्सल हमले की 'साजिश'

Sat, 29 Jun 2013 05:28 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ नक्सल हमले के मामले में दो तथाकथित नक्सलियों को उड़ीसा से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि इस हमले की साजिश डोंगरी में रची गई थी।
विज्ञापन

पुलिस का दावा है कि हमले के 10 दिन पहले नक्सलियों ने इसी पहाड़ी पर बैठ कर हमले की रणनीति बनाई थी। वारदात को अंजाम देने के लिए नक्सलियों ने चार अलग-अलग समूह गठित किए थे। इन्हें पांच पांच दिनों का तथाकथित प्रक्षिक्षण भी दिया गया था।

पुलिस ने बताया कि वारदात में शामिल ज्यादातर नक्सली उड़ीसा के थे। पुलिस के मुताबिक यह सारी जानकारियां उड़ीसा में गिरफ्तार उन नक्सलियों ने दी है जो झीरम घाटी हमले में शामिल थे।
विज्ञापन


कांग्रेस के अध्यक्ष नंद कुमार पटेल उनके पुत्र दिनेश पटेल, पूर्व मंत्री महेंद्र कर्मा, विद्या चरण शुक्ल, पूर्व विधायक उदय मुदलियार सहित 30 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें