छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोडरा में उस समय हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों ने नहर में एक अज्ञात महिला का शव देखा। घटना की सूचना मिलते ही अर्जुनी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोडरा में उस समय हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों ने नहर में एक अज्ञात महिला का शव देखा। घटना की सूचना मिलते ही अर्जुनी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
शव को वरदान एंबुलेंस सेवा की मदद से पोस्टमॉर्टम हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक महिला की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। इसके लिए आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी रिपोर्ट्स की जांच की जा रही है।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर टिकी नजर
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस महिला की पहचान और घटना की परिस्थितियों को जानने में जुटी है।