फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: बुजुर्ग महिला की फंदे पर लटकी मिली लाश, चेहरे और कनपटी पर चोट के निशान; बेटी और दामाद के साथ रहती थी

Tue, 13 May 2025 01:49 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा में बुजुर्ग महिला सोनकुंवर का फंदे पर लटका हुआ शव मिला है। चेहरे और कनपटी पर चोट के निशान से हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस, फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की मदद से जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पसान थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया में एक बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला सोनकुंवर (70) अपनी बेटी और दामाद के साथ रहती थी। दामाद श्रवण सिंह पोर्ते और उनकी पत्नी रामकुमारी सोमवार को सिलपहरी में एक रिश्तेदार के विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। महिला घर पर अकेली थी और तेंदूपत्ता की गड्डी तैयार कर रही थी। 

विज्ञापन


रात करीब 12:30 बजे दंपती घर लौटा तो बुजुर्ग महिला का शव साड़ी के सहारे फांसी के फंदे पर लटका मिला। श्रवण ने तुरंत ग्रामीणों को सूचना दी और सुबह पसान थाने में पुलिस को घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी श्रवण विश्वकर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ। 

पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को बुलाया। कोरबा से सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट के वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. सत्यजीत सिंह कोसरिया, डॉ. राजश्री प्रधान, आरक्षक हेमंत चौहान और राजेश कुमार चंद्रा ने शव का बारीकी से निरीक्षण किया। जांच में वृद्धा के बाएं कान के नीचे और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान मिले। साथ ही रक्तस्राव के स्पष्ट निशान दिखाई दिए। इससे प्रथम दृष्टया हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने की आशंका जताई जा रही है। 
विज्ञापन


पुलिस ने डॉग स्क्वायड की सहायता भी ली। मास्टर सुनील गुप्ता स्नiffer डॉग के साथ मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की मदद से मामले की गहन जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें