फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: गरियाबंद के युवक का ओडिशा सीमा पर मिला शव, हत्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

Tue, 23 Jun 2026 01:58 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से सटे ओडिशा सीमा क्षेत्र में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान गरियाबंद जिले के मुनगापदर गांव निवासी परमेश्वर मरकाम (35 वर्ष) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से सटे ओडिशा सीमा क्षेत्र में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान गरियाबंद जिले के मुनगापदर गांव निवासी परमेश्वर मरकाम (35 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है, वहीं पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
विज्ञापन


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सीमा क्षेत्र में मिला। घटना की सूचना मिलते ही ओडिशा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। शुरुआती तौर पर मामला हत्या से जुड़ा हो सकता है, लेकिन पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, मृतक परमेश्वर मरकाम बिन्द्रानवागढ़ के पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी का रिश्तेदार बताया जा रहा है। घटना की खबर मिलते ही परिजन और परिचित मौके की ओर रवाना हो गए। गांव में शोक और चिंता का माहौल है।
विज्ञापन


पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मृतक की गतिविधियों से जुड़े तथ्यों को खंगाल रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। 
विज्ञापन


फिलहाल, सीमा क्षेत्र में मिले इस शव ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं और पुलिस हर संभावित एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें