कोंडागांव जिले के बधा तालाब से मंगलवार सुबह जेसीबी द्वारा जलकुंभी हटाने के दौरान एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन
मृतक की पहचान कमल सिंह ठाकुर के रूप में की गई है। परिजनों को सूचना मिलते ही वे जिला अस्पताल पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बताया गया कि बधा तालाब में जलकुंभी होने के कारण रोजाना वहां जेसीबी मशीन से सफाई अभियान चलाया जा रहा था। मंगलवार की सुबह जब जेसीबी मशीन से जलकुंभी निकालने की कोशिश की गई, तभी मशीन के पास युवक का शव नजर आया। पुलिस ने कर्मचारियों की मदद से शव को बाहर निकाला।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक की मौत डूबने से हुई लग रही है।