राजधानी रायपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब जुलुम गांव के पास नहर में एक नाबालिग लड़की का शव तैरता हुआ देखा गया। स्थानीय ग्रामीणों ने शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही मुजगहन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान 17 साल 7 महीने की प्रिया साहू के रूप में हुई है। घटना ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया है। फिलहाल मौत का कारण साफ नहीं हो पाया है। प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवती की मौत किसी हादसे का नतीजा है या इसके पीछे कोई और वजह छिपी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कहा है कि रिपोर्ट आने के बाद ही असली कारण सामने आ सकेगा।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जरुरत पड़ने पर साइंटिफिक टीम की मदद भी ली जाएगी। पुलिस ने यह भी आश्वासन दिया है कि मामले के हर पहलू को खंगाला जाएगा।
दहशत का माहौल
इस घटना से गांव और आसपास के इलाके में सनसनी और दहशत फैल गई है। लोग अलग-अलग तरह की चर्चाएं कर रहे हैं और घटना को लेकर भय का माहौल बना हुआ है।