फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए नई पहल, ‘दीदी के गोठ’ रेडियो कार्यक्रम का शुभारंभ कल

Sat, 30 Aug 2025 06:26 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत तैयार विशेष रेडियो कार्यक्रम ‘दीदी के गोठ’ का शुभारंभ 31 अगस्त को दोपहर 12:15 बजे होगा। यह कार्यक्रम आकाशवाणी रायपुर केंद्र सहित प्रदेश के सभी आकाशवाणी केंद्रों से एक साथ प्रसारित किया जाएगा।
विज्ञापन
‘दीदी के गोठ’ रेडियो कार्यक्रम का शुभारंभ कल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और पारिवारिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग एक नई पहल करने जा रहा है। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत तैयार विशेष रेडियो कार्यक्रम ‘दीदी के गोठ’ का शुभारंभ 31 अगस्त को दोपहर 12:15 बजे होगा। यह कार्यक्रम आकाशवाणी रायपुर केंद्र सहित प्रदेश के सभी आकाशवाणी केंद्रों से एक साथ प्रसारित किया जाएगा। साथ ही इसकी लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म onlineradiofm.in पर भी उपलब्ध रहेगी।

मुख्यमंत्री और मंत्रियों का विशेष संदेश

विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री और उप मुख्यमंत्री व पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ग्रामीण महिलाओं के नाम विशेष संदेश देंगे। इसके साथ ही प्रेरणादायी शुभकामनाएँ भी प्रसारित की जाएंगी। यह कार्यक्रम शासन की नीतियों और योजनाओं को सीधे जनता तक पहुँचाने का एक प्रभावी माध्यम बनेगा।

आत्मनिर्भरता की ओर महिलाओं का कदम
‘दीदी के गोठ’ का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अंचलों की महिलाओं को शासन की योजनाओं से जोड़ना, उन्हें स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और आत्मनिर्भरता की राह पर अग्रसर करना है। कार्यक्रम में स्व-सहायता समूहों की सफल महिलाओं की कहानियाँ प्रसारित की जाएंगी। इन कहानियों के जरिए यह दिखाया जाएगा कि कैसे उन्होंने संघर्षों और कठिनाइयों को पार कर मेहनत और आत्मविश्वास से न केवल आर्थिक मजबूती हासिल की, बल्कि समाज में भी नई पहचान बनाई।

आज छत्तीसगढ़ की लाखों महिलाएँ ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं। बिहान योजना से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। उनकी प्रेरणादायी कहानियाँ अब रेडियो के माध्यम से हर गाँव और हर घर तक पहुँचेंगी, जिससे अन्य महिलाएँ भी आत्मनिर्भरता की राह पकड़ सकेंगी।

सामूहिक श्रवण की होगी व्यवस्था

विज्ञापन

इस कार्यक्रम के प्रभाव को और व्यापक बनाने के लिए पंचायत, ग्राम संगठन और संकुल संगठन स्तर पर सामूहिक श्रवण की व्यवस्था की गई है। इसमें जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, स्थानीय समुदाय और स्व-सहायता समूह की महिलाएँ शामिल होंगी। सामूहिक श्रवण से ग्रामीण क्षेत्रों में आपसी संवाद, चर्चा और प्रेरणा का माहौल बनेगा।

‘दीदी के गोठ’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह सुशासन की सरकार की दूरदर्शी सोच और महिलाओं के सशक्तिकरण की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इसका उद्देश्य महिलाओं की आवाज़ को समाज तक पहुँचाना, उनके संघर्ष और उपलब्धियों को सामने लाना और उन्हें शासन की योजनाओं से जोड़कर सकारात्मक बदलाव की राह दिखाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें