फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: ईंट भट्ठे में मिला 42 साल की मजदूर महिला की लाश, हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

Wed, 30 Apr 2025 05:06 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ के लैलूंगा में ग्राम सलखिया के ईंट भट्ठे में महिला की लाश मिली। चोट के निशान से हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लैलूंगा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह ग्राम सलखिया के एक ईंट भट्ठे में 42 वर्षीय महिला शारदा मांझी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजकर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शारदा मांझी झारमुड़ा गांव की निवासी थी और पिछले कुछ महीनों से ईंट भट्ठे में काम कर रही थी। मृतका के शरीर पर चोट के निशान पाए गए, जिससे प्रारंभिक तौर पर हत्या की आशंका जताई जा रही है। लैलूंगा पुलिस ने फॉरेंसिक विशेषज्ञों और एफएसएल टीम के साथ मिलकर जांच तेज कर दी है। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें