फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: 9वीं की छात्रा का अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर की ब्लैकमेलिंग, पीड़ित परिवार ने पुलिस से लगाई गुहार

Mon, 12 May 2025 01:04 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

परिवार ने बताया कि विरोध करने पर उसकी धमकियां और बढ़ गईं। रजगामार चौकी पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा के रजगामार चौकी क्षेत्र में रहने वाली 9वीं कक्षा की एक छात्रा और उसका परिवार गांव के ही नारायण सिंह नामक युवक की ब्लैकमेलिंग से परेशान है। आरोपी ने छात्रा के अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उसे और उसके माता-पिता को भेजे और पैसे की मांग कर रहा है। पीड़ित परिवार ने रजगामार चौकी में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बेटी गांव के स्कूल में पढ़ती है और उसे नहीं पता कि उसका फोटो-वीडियो कब और कैसे बनाया गया। परिवार के पास एकमात्र मोबाइल पर अज्ञात नंबर से अश्लील सामग्री भेजी गई, जिसका नंबर नारायण सिंह का निकला। आरोपी लंबे समय से फोटो-वीडियो के जरिए परिवार को ब्लैकमेल कर रहा है। वह छात्रा से फोन पर बात करने का दबाव बनाता है और विरोध करने पर सामग्री को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता है। आरोपी ने परिवार को बर्बाद करने और छात्रा को बदनाम करने की भी धमकियां दी हैं।

छात्रा जब गांव या बाहर जाती है तो नारायण वहां भी पहुंचकर उसे धमकाता है। बताया गया कि आरोपी ने यह सामग्री अपने कुछ दोस्तों के साथ भी साझा की, जिससे छात्रा को और परेशानी हो रही है। पीड़िता का परिवार पहाड़ी कोरवा जनजाति से है, जो विशेष जनजाति में आता है और आर्थिक रूप से कमजोर है। इस घटना ने परिवार को मानसिक रूप से तोड़ दिया है।
विज्ञापन


नारायण सिंह गांव में बाल कटिंग का काम करता है और पिछले तीन साल से छात्रा पर बुरी नजर रखे हुए है। पहले वह केवल धमकी देता था, लेकिन अब अश्लील सामग्री भेजकर ब्लैकमेलिंग कर रहा है। परिवार ने बताया कि विरोध करने पर उसकी धमकियां और बढ़ गईं। रजगामार चौकी पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें