फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन के भाई की हत्या: मोबाइल के साथ 500 रुपये दिए, फिर भी बरातियों ने चाकू से किया हमला; ये है पूरा मामला

Mon, 12 May 2025 01:04 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

बालोद जिले में शादी समारोह के बीच मोबाइल और 500 रुपये के विवाद में रामप्रसाद नामक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रनचिराई थाना क्षेत्र के ग्राम चिचबोड़ में एक शादी समारोह के दौरान मोबाइल और 500 रुपये के विवाद को लेकर एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक का नाम रामप्रसाद है, जो बिलासपुर का निवासी था। घटना में राजनांदगांव से आई बरात के कुछ लोगों द्वारा हत्या किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गांव के कुछ लोगों के अनुसार, हत्या का कारण एक बराती का मोबाइल गिरना और उसे रामप्रसाद द्वारा उठाया जाना था। मोबाइल को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जिसमें रामप्रसाद ने मोबाइल लौटाने के साथ 500 रुपये भी दे दिए थे। इसके बावजूद विवाद बढ़ता गया और बरातियों ने रामप्रसाद पर चाकू और सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। मृतक दुल्हन का भाई था।

गुंडरदेही क्षेत्र के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी राजेश बागडे ने बताया कि 19 वर्षीय युवक की हत्या के मामले में शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही पूरी जानकारी साझा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें