फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव चलो अभियान: 24 घंटे गांव में बिताएंगे भाजपा कार्यकर्ता, जिला अध्यक्ष बोले- बहुत सार्थक होगा अभियान

Mon, 12 Feb 2024 05:03 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

बालोद जिले में गांव चलो अभियान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं को बैठक कर निर्देशित किया गया है। भाजपा जिला अध्यक्ष पवन साहू ने बताया कि गांव चलो अभियान बहुत ही सार्थक होगा। 
 
विज्ञापन
गांव चलो अभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी अपनी योजनाओं को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचने गांव चलो अभियान को लेकर कमर कस चुकी है। इसको लेकर सभी कार्यकर्ताओं को बैठक कर निर्देशित किया गया है। 24 घंटे के लिए कार्यकर्ताओं को गांव में हितग्राहियों के बीच रुकना है और शासन की योजनाओं को उन तक पहुंचना है और योजनाओं का फीडबैक लेना है। गांव चलो अभियान की बैठक में जिला अध्यक्ष पवन साहू का सम्मान भी ग्रामीण मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।

विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पवन साहू ने बताया कि गांव चलो अभियान बहुत ही सार्थक होगा, क्योंकि हम सीधे हितग्राहियों के बीच समय बिताने के लिए पहुंच रहे हैं। हमने मंडल अध्यक्षों को निर्देशित किया है, जिसके परिणाम स्वरुप शक्ति केंद्र और गांव के कार्यकर्ता ही अन्य गांव में जाकर प्रवास करेंगे। 24 घंटे के उनके प्रवास की पूरी मॉनिटरिंग सीधे केंद्र संगठन तक की जाएगी।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव में 400 सीटों के लक्ष्य के साथ गांव चलो अभियान की शुरुआत की है, ताकि गांव की गलियों से दिल्ली की संसद के गलियारे तक का सफर भारी बहुमत के साथ पूरा हो। मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू ने बताया कि गांव चलो अभियान के तहत पार्टी के लाखों कार्यकर्ता और नेता देश के सभी गांवों में जाएंगे। इस दौरान नेता और कार्यकर्ता अलग-अलग गांवों में पूरा एक दिन और एक रात बिताएंगे और जनता के बीच भाजपा सरकार की योजनाओं के साथ-साथ विचारधारा की जानकारी देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें