फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का फूंका पुतला, जमकर की नारेबाजी; पुलिस से हुई झूमाझटकी

Sun, 11 Feb 2024 01:37 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा में पिछड़ा वर्ग जिला महामंत्री दीपक जायसवाल के नेतृत्व में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका गया है। पुतला दहन करते समय भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस के बीच जमकर झूमाझटकी भी हुई।
 
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता और जिला प्रशासन तैयारी में जुटा है। जगह-जगह बैनर-पोस्टर लगाए गए हैं। इसके अलावा जिला प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जांच अभियान चला रहा है। 

विज्ञापन


वहीं, इस बीच पिछड़ा वर्ग जिला महामंत्री दीपक जायसवाल ने दीपका चौक पर राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी और ओबीसी समाज के ऊपर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर ओबीसी समाज को अपमानित किया है। 

वहीं, दीपका थाना प्रभारी अश्वनी राठौर ने बताया कि पुतला दहन की सूचना पर पुलिस बल तैनात किए गए थे। वहीं, पुतला दहन करने से पहले ही भाजपा कार्यकर्ताओं को रोका गया। पुतला दहन के दौरान काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। उन्होंने नारेबाजी की। पुतला दहन करते समय भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस के बीच जमकर झूमाझटकी भी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें