फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: सरकारी काम में भाजपा कर रही हस्तक्षेप, पार्टी के नारे लगाने वाले कार्यकर्ताओं को विभागों में किया तैनात

Thu, 25 Jul 2024 03:48 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर

सार

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में भाजपा ने एक आदेश जारी किया है। इस आदेश में कहा गया है कि अब सरकारी विभागों में भाजपा के कार्यकर्ताओं की तैनाती की जाएगी। कार्यकर्ता विभागों में हो रहा कार्य की देखरेख करेंगे।
 
विज्ञापन
bjp
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभी तक आपने मंत्रियो के विभाग का बंटवारा सुना होगा, लेकिन कांकेर के चारामा में भाजपा के मंडल अध्यक्ष ने अपने कार्यकर्ताओं को विभागों में कार्य देखने के लिए तैनात कर दिया है, जिसके हस्ताक्षर वाला आदेश सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। चारामा मंडल में सभी विभागों में कार्य देखने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की तैनाती की गई है।

विज्ञापन




चारामा मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू ने बताया कि आम जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं के काम देखने सभी विभागों में भाजपा नेताओं को देखरेख करने का आदेश निकाला गया है। पूरे मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश लटिया ने बताया कि उन्हें इस बार में जानकारी नहीं है। वहीं, भाजपा मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू का हस्ताक्षर वाला आदेश सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भानुप्रतापपुर विधानसभा में कांग्रेस पार्टी से विधायक सावित्री मांडवी हैं। भानुप्रतापुर विधानसभा अंतर्गत चारामा ब्लॉक में भाजपा के मंडल अध्यक्ष ने यह आदेश जारी किया है। आदेश जारी होने के बाद कांग्रेस नेता तंज कस रहे हैं कि क्या भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को सरकारी विभाग में तैनाती कर सरकारी काम मे हस्तक्षेप कर रही है। यह अपने आप मे एक अनोखा आदेश है, जहां किसी सरकारी कार्यालय में पार्टी के कार्यकर्ता तैनात होंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें