फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल विवाह की सिफारिश कर फंस गए भाजपा सांसद

Tue, 07 May 2013 05:03 PM IST
रायपुर/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में भाजपा के राज्यसभा सांसद नंदकुमार साय पर बाल विवाह करवाने का आरोप लगा है।
विज्ञापन


उन पर आरोप है कि महिला व बाल विकास विभाग द्वारा शादी रुकवाने के बाद सांसद ने अफसरों को बाल विवाह कराने की सिफारिश की।

उन्होंने लिखित में पत्र दिया और कहा कि वे शादी चलने दें। गांव वालों के अनुसार लड़की बालिग है इसलिए शादी न रोकी जाए। मैं इसकी अनुशंसा करता हूं।

मामला फरसाबहार थाना क्षेत्र के पानबहार गांव का है। यहां के रोथो राम महकुल की बेटी स्कूली कागजातों के अनुसार 15 साल की है। उसका एक मई को विवाह होना था।
विज्ञापन


महिला व बाल विकास विभाग के अधिकारियों को इस बाल विवाह की सूचना मिलने पर उन्होंने शादी रुकवा दी।

ऐसे में लोगों ने इसकी शिकायत नंदकुमार साय से की। तब साय ने अफसरों से शादी न रुकवाने की अनुशंसा की।

जन्मतिथि थी गलत
नंदकुमार साय का कहना था की गांव वाले इस समस्या को लेकर मेरे पास आए थे। उन्होंने लड़की के स्कूल प्रमाण पत्र में गलत जन्मतिथि लिखे होने की बात कही थी।

उन्होंने कहा कि पुलिस को शादी शुरू होने से पहले ही कार्रवाई करनी चाहिए थी। बीच में शादी रोकने से परिवार की बदनामी होती है। कुछ लोग लड़की के परिवार को अपमानित करना चाह रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें