फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG : दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए भाजपा नेताओं नें सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई न होने पर करेंगे आंदोलन

Wed, 02 Aug 2023 04:00 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

एसपी कार्यालय के बाहर आत्मदाह की कोशिश करने वाली पीड़िता को अभी तक न्याय नहीं मिला है। ऐसे में भाजपा नेताओं ने उसे न्याय दिलाने के लिए एसपी के नाम ज्ञापन सौंपा है। साथ ही कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
 
विज्ञापन
भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम जिले में सोमवार को एसपी कार्यालय के बाहर एक दुष्कर्म पीड़िता ने आत्मदाह की कोशिश की थी। इसके बाद कबीरधाम पुलिस की काफी किरकिरी हुई। इस मामले में दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने भाजपा नेता सामने आए हैं। भाजपा नेताओं ने पांडातराई थाने में एसपी के नाम ज्ञापन सौंपा है। 

विज्ञापन


भाजपा महामंत्री क्रांति गुप्ता ने बताया कि कबीरधाम जिले में एक महिला को न्याय के लिए पुलिस-प्रशासन के ढुलमुल रवैया का शिकार होना पड़ रहा। पीड़िता द्वारा लगातार पुलिस अधिकारियों से अपने ऊपर हुए अत्याचार, मारपीट के आरोपियों के खिलाफ एफआईआर की कार्रवाई के लिए गुहार लगाई जा रही है, लेकिन कबीरधाम पुलिस ने अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं की। पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए भाजपा नेताओं ने 24 घंटे के अंदर सहआरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

पांडातराई थाना क्षेत्र के मंझोली गांव निवासी आरोपी अबरार खान का पीड़िता के साथ प्रेम प्रसंग था। इस दौरान आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया और संबंध बनाए। साथ ही रायपुर के एक लॉज में लड़के के परिजनों ने उसकी पिटाई की। पुलिस ने आरोपी अबरार खान के खिलाफ मामला दर्ज किया है, लेकिन मारपीट करने वाले उसके 6 अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है। यह कार्रवाई नहीं होने से पीड़िता एसपी कार्यालय में पहुंची हुई थी। हालांकि पुलिस ने अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने का निर्देश रायपुर पुलिस के पास भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें