फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Politics News: राज्यसभा उम्मीदवार को लेकर भाजपा का पोस्टर वार, कांग्रेस नेतृत्व पर साधा निशाना

Sat, 07 Mar 2026 04:47 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ की राजनीति में राज्यसभा चुनाव को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी ने पोस्टर जारी कर कांग्रेस और उसके नेतृत्व पर तंज कसा है। पोस्टर सामने आने के बाद प्रदेश की सियासत में नई बहस शुरू हो गई है।
विज्ञापन
भाजपा का पोस्टर वार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ की राजनीति में राज्यसभा चुनाव को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी ने पोस्टर जारी कर कांग्रेस और उसके नेतृत्व पर तंज कसा है। पोस्टर सामने आने के बाद प्रदेश की सियासत में नई बहस शुरू हो गई है। भाजपा की ओर से जारी इस पोस्टर में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व और राज्य के नेताओं को लेकर व्यंग्यात्मक संदेश दिया गया है। पोस्टर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा के सामने हाथ जोड़कर खड़े दिखाया गया है।
विज्ञापन


पोस्टर के माध्यम से यह संकेत दिया गया है कि राज्यसभा प्रत्याशी चयन को लेकर कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान चल रही है। इसमें व्यंग्य करते हुए लिखा गया है कि स्वागत में गुलाब के फूल बिछाने के बावजूद भूपेश बघेल और दीपक बैज पर फूलोदेवी की ‘सोनिया सेवा’ भारी पड़ गई। भाजपा नेताओं का कहना है कि राज्यसभा के लिए स्थानीय उम्मीदवार को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। इसी मुद्दे को लेकर पार्टी के कुछ नेता फूलोदेवी के समर्थन में भी दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें