फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'करप्ट लोगों की पार्टी है BJP': नेता प्रतिपक्ष पर बोले CM भूपेश- पहले अपने नेताओं के संपर्क में रह लें चंदेल

Sat, 06 May 2023 03:47 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के कांग्रेस के बहुत सारे नेता बीजेपी के संपर्क में वाले बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि नारायण चंदेल पहले अपने नेताओं के संपर्क में रह लें।
विज्ञापन
सीएम भूपेश बघेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के कांग्रेस के बहुत सारे नेता बीजेपी के संपर्क में वाले बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि नारायण चंदेल पहले अपने नेताओं के संपर्क में रह लें। जब बस्तर संभाग में बैठक होती है, तो वे गायब रहते हैं। बीजेपी के जितने पुराने नेता हैं धरमलाल कौशिक और रमन सिंह को सबको नेपथ्य पर धकेल दिया गया है। 
विज्ञापन




वहीं भर्ती के सवाल पर कहा कि नारायण चंदेल पहले पूरा बजट देख लें। बजट भाषण में मैंने कहा था कि 3 राज्य हैं, जहां कर्जा नहीं लिया गया है। जिनमें ओडिशा, त्रिपुरा और तीसरा छत्तीसगढ़ शामिल हैं। हमारी अर्थव्यवस्था अच्छी है। यदि खराब अर्थव्यवस्था होती तो सारी योजना हम लागू नहीं कर पाते। चाहे राजीव गांधी न्याय योजना हो, गोधन या योजना हो या बेरोजगारी भत्ता देने की बात हो, इसे हम लागू नहीं कर पाते। 

वहीं सरकारी कर्मचारियों के वेतन नहीं दे पाने के सवाल पर कहा कि हमने करोना काल में भी किसी कर्मचारी की वेतन में कोई कटौती नहीं की जबकि उस समय देश के 6 राज्यों में 30 पर्सेंट की कटौती की गई थी। भारत सरकार ने खुद सांसदों के उनके तनख्वाह में 30 परसेंट की कटौती की थी। सवाल करते हुए कहा कि ऐसे में हमारी अर्थव्यवस्था अच्छी है या भारत सरकार की।  जितना कर्जा केंद्र सरकार ने लिया है, उतना छत्तीसगढ़ ने नहीं लिया है। नारायण चंदेल जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। 
विज्ञापन


पीएम मोदी के तुष्टीकरण के आरोप पर सीएम का पलटवार
पीएम मोदी के तुष्टीकरण के आरोप पर सीएम ने पलटवार करते हुए कहा कि बजरंग बली और बजरंग दल दोनों अलग हैं। बजरंग बली के नाम को लेकर किसी को कोई तकलीफ नहीं है। सवाल करते हुए पूछा कि छत्तीसगढ़ में 15 साल के कार्यकाल में बीजेपी ने कभी रामायण कराए, कभी कौशल्या माता का मंदिर जीर्णोद्धार कराए, शिवरीनारायण राजिम में रामजी की मूर्ति की स्थापना करवाई। पूरे राज्य में हम ना केवल रामायण करवा रहे हैं, बल्कि रामायण समितियों को 5 हजार भी दे रहे हैं। बीजेपी दोनों को एक ना करें। बजरंग बली वह हम सबके आराध्य हैं। पीएम मोदी 40 पर्सेंट कमीशन पर क्यों नहीं बोलते। अदानी के बारे में क्यों नहीं बोलते। अरुणाचल प्रदेश में आग लगी है। 12 में से 8 जिलों में देखते ही गोली मारने का आदेश है। डबल इंजन की सरकार है वहां। उसके बारे में क्यों नहीं बोलते। बीजेपी खुद के बारे में बताए, अपनी पार्टी के बारे में बताएं। करप्ट लोगों की पार्टी बनकर रह गई है बीजेपी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें