फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: छत्तीसगढ़ में बीजेपी मना रही स्थापना दिवस, सीएम साय ने प्रदेश कार्यालय में भाजपा का ध्वज फहराया

Sun, 06 Apr 2025 02:32 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना आज ही के दिन 1980 में हुई थी। प्रदेश में आज भाजपा स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी है।
विज्ञापन
सीएम साय ने प्रदेश कार्यालय में भाजपा का ध्वज फहराया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना आज ही के दिन 1980 में हुई थी। प्रदेश में आज भाजपा स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी है। सीएम विष्णुदेव साय ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा का ध्वज फहराया।
विज्ञापन


सीएम साय ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि लक्ष्य अंत्योदय, प्रण अंत्योदय और पथ अंत्योदय के संकल्पों को सिद्धि तक पहुंचाने वाले, विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 

उन्होंने आगे लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज विकास के सूरज से पूरा देश आलोकित हो रहा है। विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के रूप में भारत माता का वैभव सर्वोच्च शिखर पर आरूढ़ हो रहा है। राष्ट्रनिर्माण में तत्पर सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को पुनः शुभकामनाएं।
विज्ञापन


दूसरी ओर भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय में संगठन महामंत्री पवन साय द्वारा भाजपा का झंडा फहराया गया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, विधायक राजेश मूणत, मोती साहू, संपत अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, जिलाध्यक्ष रमेश ठाकुर, वरिष्ठ भाजपा नेता अनुराग सिंह देव, राजीव अग्रवाल , डॉक्टर सलीम राज, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, अशोक बजाज सहित पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने भाजपा कार्यालय जगदलपुर में भारतीय जनता पार्टी का ध्वज फहराया। समस्त भाजपा के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें