फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरीय निकाय चुनाव 2025: भाजपा ने घोषणा पत्र के लिए जनता से मांगे सुझाव, इन माध्यमों से भेज सकेंगे अपनी राय

Wed, 22 Jan 2025 08:23 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

नगरीय निकाय चुनावों की घोषणा पत्र समिति के संयोजक अमर अग्रवाल ने कहा कि नगरीय निकायों में इस बार जनता से लिए गए सुझाव के आधार पर भाजपा अपना घोषणा पत्र जारी करेगी।
विज्ञापन
बीजेपी पत्रकार वार्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जानता पार्टी ने छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनावों की घोषणा पत्र के लिए जनता से सुझाव मांगे हैं। नगरीय निकाय चुनावों की घोषणा पत्र समिति के संयोजक अमर अग्रवाल ने कहा कि नगरीय निकायों में इस बार जनता से लिए गए सुझाव के आधार पर भाजपा अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। इसके लिए उन्होंने व्हाट्सएप नंबर 9111014400 से, क्यूआर कोड को स्कैन करके और ई-मेल morsujhav@bjpcg.com के माध्यम से सुझाव मांगे है।
विज्ञापन


घोषणा पत्र समिति के संयोजक अमर अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में फिर से चुनाव का शंखनाद हो गया है। प्रदेश का यह चुनाव मूलतः उस विश्वास का जनादेश में बदलने के लिए हैं, जो विश्वास हमने अपने पिछले एक वर्ष के कार्यकाल में हासिल की है। हमने पिछले महीने ही 'जनादेश परब' में विश्वास का एक वर्ष पूर्ण किया है। इस वर्ष को विष्णुदेव साय की सरकार ने 'अटल निर्माण वर्ष घोषित किया है। आप जानते ही हैं कि यह वर्ष प्रदेश निर्माता अटल की शताब्दी वर्ष भी है।

घोषणा पत्र समिति के संयोजक अमर अग्रवाल ने कहा कि निस्संदेह अटल निर्माण वर्ष के अधोसंरचना के क्षेत्र के अधिकाधिक कार्य करेगी और इसका सबसे बड़ा लाभ हमारे नगरीय निकायों को मिलेगा। भाजपा ने अपने मंत्र "हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे" के साथ राज्य में विकास का नया अध्याय लिखा है। केंद्र और राज्य दोनों में भाजपा सरकार ने जो अद्भुत कार्य किए हैं, वह जनता के सामने हैं। हमने बीते एक साल में जो वादे किए, उन्हें पूरा कर यह साबित किया है कि भाजपा केवल बोलती नहीं, बल्कि करती भी है। अब हम इस मंत्र को लेकर नगर पालिका, नगर निगम और जिला परिषद स्तर तक पहुंच रहे हैं, ताकि हर शहर, हर वार्ड, और हर गली, यहा तक कि हर घर में विकास की यह गूंज सुनाई दे। हमारा उद्देश्य छत्तीसगढ़ के हर नागरिक को स्वच्छ, सुंदर, और समृद्ध जीवन प्रदान करना है। कांग्रेस के भ्रष्टाचार और कुशासन के विपरीत, भाजपा हर स्तर पर पारदर्शी और जवाबदेह शासन देने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें