BJP Ghar-Ghar Chalo Abhiyan (Door to Door Campaign) पीएम नरेन्द्र मोदी सरकार के केंद्र में 12 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी छत्तीसगढ़ में 'घर-घर चलो अभियान' की शुरुआत की है। आठ जून से ही पार्टी के नेता घर-घर दस्तक दे रहे हैं। जनता की नब्ज टटोलने के लिये लोगों से सीधी बातचीत कर रहे हैं। इस कड़ी में सीएम विष्णुदेव साय भी किसी भी व्यक्ति के घर पहुंच सकते हैं। पार्टी हाइकमान ने साफ कर दिया है कि केवल भाषण देने से काम नहीं चलेगा। फिल्ड में उतरना होगा और लोगों के घर पहुंचकर उनसे सीधी बातचीत करने पड़ेगी।
क्या है इस अभियान का मकसद?
कुल मिलाकर इस अभियान को देखा जाये तो यह विधानसभा चुनाव 2028 और लोकसभा चुनाव 2029 की बिसात अभी से बिछने लगी है। बीजेपी अभी से अपनी जमीन पकड़ और मजबूत करना चाहती है ताकि को विपक्ष को कही से कोई मौका न मिल सके। पार्टी सोमवार से ही प्रदेश के कई इलाकों में इस अभियान का बिगुल फूंक चुकी है। सभी मंत्री, विधायक, नेता अपने-अपने क्षेत्रों में दौरे पर निकल चुके हैं।