भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों के नाम घोषित कर दिए हैं। सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को मिलाकर कुल 40 नाम शामिल हैं। आइए जानते हैं भाजपा ने अपनी नैया पार लगाने के लिए किस पर भरोसा किया है।
इनका नाम है सूची में
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, उमा भारती, स्मृति ईरानी, धर्मेंद्र प्रधान, जुआल ओरम, रवि शंकर प्रसाद, जगत प्रकाश नड्डा, योगी आदित्यनाथ, रघुवर दास, देवेंद्र फणनवीस, डॉ. रमन सिंह, डॉ. अनिल जैन, सौदान सिंह, सरोज पांडेय, मनोज तिवारी, विष्णु देव साई, अर्जुन मुंडा, बृजमोहन अग्रवाल, अभिषेक सिंह, दिनेश कश्यप, रमेश बैस, धरमलाल कौशिक, हुकुमदेव नारायण यादव, रामकृपाल यादव, हेमा मालिनी, पवन साई, रामप्रताप सिंह, चंदूलाल साहू, कमलभान सिंह मरावी, कमला देवी पाटले, लखन लाल साहू, रणविजय प्रताप सिंह जुदेव, रामविचार नेतम, फग्गन सिंह कुलस्ते।