थाने पहुंचे भाजपाइयों ने दिया आवेदन
- फोटो : अमर उजाला
राजनांदगांव में भाजपा पार्षद ने नगर निगम आयुक्त पर मारपीट और गाली गलौज का आरोप लगाया है। बड़ी संख्या में पार्षद सहित भाजपा पदाधिकारी सदस्यों ने बसंतपुर थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की है। थाने में पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में भाजपाई थाने पहुंचे हैं। नगर निगम कमिश्नर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर आवेदन दिया है।
शहर के वार्ड नंबर 45 के भाजपा पार्षद गगन आईच ने नगर निगम कमिश्नर अभिषेक गुप्ता पर मारपीट का आरोप लगाया है और पूरे मामले को लेकर बसंतपुर थाना में इसकी शिकायत की गई है। पार्षद का कहना है कि बड़ा त्योहार नवरात्रि होता है मेरे वार्ड नंबर 45 में सबसे बड़ा मंदिर पाताल भैरवी मंदिर है जहां पूरे प्रदेश से और राज्य से पदयात्री आते हैं। उस क्षेत्र में अभी भी गड्डे हैं क्षेत्र वासियों के द्वारा मेरे से लगातार मांग की जा रही थी उस गड्डे को पाटा जाए नहीं तो कुछ भी घटना हो सकती है।
पार्षद ने बताया कि वो आवेदन के माध्यम से प्रशासनिक अधिकारियों को इस विषय की जानकारी दी है। मैंने कलेक्टर से भी पूरे मामले की शिकायत की है कमिश्नर को मैंने फोन लगाया उन्होंने मेरा नंबर ब्लैक लिस्ट में रखा है। आज मैं स्वयं उनके पास गया और मैंने कहा कि मेरे नंबर को ब्लैक लिस्ट से हटाईये तो उन्होंने कहा कि तुम कौन होते हो मेरे घर में आने वाले, ब्लॉक लिस्ट से हटाने वाले।
पार्षद ने आगे का कि पूरे मामले की शिकायत को लेकर बसंतपुर थाने पहुंचे थे पूरे मामले की शिकायत की गई है। वहीं इस पूरे मामले में राजनांदगांव सीएसपी अमित पटेल ने बताया कि अभी थाना बसंतपुर क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 45 के पार्षद गगन आईच अभी आदर्श आचार संहिता लगी हुई है। उसके पश्चात भी कुछ काम को लेकर कमिश्नर के घर के बाहर गए हुए थे उनसे कुछ वार्तालाप करने। अभी इन्होंने अपने साथ मारपीट और गाली-गलौज का आवेदन दिया है जो कि आवेदक को लेकर इसमें जांच में लिया गया है इसमें अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शीघ्र की जाएगी।