फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में जहरीला सांप और विष कन्या पर गरमाई सियासत: रमन बोले- सांप से की PM की तुलना, इस्तीफा दें खड़गे

Fri, 28 Apr 2023 07:07 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

बीजेपी कांग्रेस एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी को जहरीला सांप कहने पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कांग्रेस पर हमला बोला है
विज्ञापन
रमन सिंह, सीएम भूपेश बघेल, पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जहरीला सांप और विष कन्या पर छत्तीसगढ़ की सियासत गरमाई हुई है। मामले में बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। दोनों एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी को जहरीला सांप कहने पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कांग्रेस पर हमला बोला है। बीजेपी कार्यालय एकात्म परिसर में पत्रकारवार्ता में कहा कि इस बयान के लिए कांग्रेस अध्यक्ष को माफी मांगनी चाहिए और उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सीएम भूपेश एकतरफा सुनते हैं। उनकी टीवी में दूसरी खबर नहीं आती क्या? पीएम की तुलना सांप से की जाती है। जहर की बात की है। सीएम भूपेश को खड़गे से माफी मांगने और इस्तीफा देने के लिए कहना चाहिए। वहीं कर्नाटक में विधायक की ओर से कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को विष कन्या कहे जाने पर इसकी निंदा की। 

'सत्ता के इशारे पर बेकसूर लोगों को कर रहे गिरफ्तार'
रमन ने कहा कि प्रदेश में आज सत्ता के इशारे पर निरपराध लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है। बिरनपुर हिंसा मामले पर कहा कि विधायक दल के टीम के साथ पूरा दल गया है। वहां से लगातार शिकायत आ रही है कि कार्यकताओं को नए-नए  केस बनाकर अरेस्ट किया जा रहा है। एक प्रकार से पूरे दुर्ग ,खेरागढ़ जिले साजा और बेमेतरा में आतंक का वातावरण है।
विज्ञापन

जो अपराधी खुले में घूम रहे हैं, जब तक उनपर कार्रवाई नही होंगी तब तक पीड़ित परिवार को संतोष नहीं मिलेगा।

'100 करोड़ लोगों तक पहुंच चुका है मन की बात'
पीएम मोदी के मन की बात पर कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मन की बात सुनते होंगे, तभी इतनी बात कर रहे हैं। यह कार्यक्रम सभी वर्ग के लिए उपयोगी हैं। यह युवकों, किसानों, वैज्ञानिकों, मजदूरों आदि वर्गों के लिए भी है। मन की बात अब तक 100 करोड़ लोगों तक पहुंच चुका है। विजयादशमी से शुरू होकर अब 100वां एपीसोड हो चुका है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें