फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर:मथुरा में पकड़ाया नशीली दवाओं का मुख्य सप्लायर, ट्रेन से करता था सप्लाई, ट्रांजिट रिमांड पर लाई पुलिस

Mon, 21 Sep 2026 07:57 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर

सार

बिलासपुर पुलिस ने नशीली दवाओं की अवैध सप्लाई करने वाले गिरोह के मुख्य सप्लायर को उत्तर प्रदेश के मथुरा से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ट्रेन के जरिए प्रतिबंधित दवाओं की खेप भेजता था। 
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने नशीली दवाओं की अवैध सप्लाई करने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश से मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ट्रेन के जरिए प्रतिबंधित नशीली दवाओं की खेप बिलासपुर भेजता था। पुलिस आरोपी को उत्तर प्रदेश के मथुरा से ट्रांजिट रिमांड पर बिलासपुर लेकर आई। यहां अदालत में पेश करने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस की टीम मुख्य सप्लायर की तलाश में उत्तर प्रदेश के मथुरा पहुंची थी। टीम ने मथुरा के गोविंद नगर क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी राहुल अग्रवाल (46) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने ट्रेन के जरिए प्रतिबंधित नशीली दवाओं की सप्लाई करने की बात स्वीकार की है।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया और ट्रांजिट रिमांड पर लिया, इसके बाद उसे बिलासपुर लाया गया। बिलासपुर पहुंचने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की। अदालत में पेश करने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ट्रेन में टिकट नहीं तो जेब होगी ढीली! रेलवे ने बढ़ाई सख्ती, नए नियमों के तहत होगी वसूली

20 लाख की नशीली दवाएं पहले हो चुकी हैं जब्त
इससे पहले पुलिस ने 11 सितंबर को कार्रवाई करते हुए ग्राम गुड़ी लोनियापारा निवासी उग्रसेन लोनिया, मुकेश कुमार लोनिया और परमेश्वर लोनिया उर्फ कोंदा को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उनके कब्जे से दो मोबाइल फोन और करीब 20 लाख रुपए कीमत की प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल और टैबलेट बरामद की थीं। तीनों आरोपियों से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण के आधार पर पुलिस को मथुरा निवासी राहुल अग्रवाल के बारे में सुराग मिला। जांच में सामने आया कि तीनों आरोपी राहुल अग्रवाल के लगातार संपर्क में थे।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार राहुल अग्रवाल ही ट्रेन के जरिए आरोपियों के लिए प्रतिबंधित नशीली दवाओं की खेप भेजता था। इसके बाद पुलिस टीम ने उसकी तलाश शुरू की और मथुरा पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें