बिलासपुर में मंदिर से लौट रही एक महिला को दो युवकों ने बात करते हुए अपने झांसे में लिया और अपनी बातों में फंसाकर उसके गहनों को उतरवा लिया। फिर उसे लेकर फरार हो गई। घटना बुधवार सुबह तोरवा थाना क्षेत्र के पावर हाउस चौक की है।
बिलासपुर में मंदिर से लौट रही एक महिला को दो युवकों ने बात करते हुए अपने झांसे में लिया और अपनी बातों में फंसाकर उसके गहनों को उतरवा लिया। फिर उसे लेकर फरार हो गई। घटना बुधवार सुबह तोरवा थाना क्षेत्र के पावर हाउस चौक की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
पुराना पावर हाउस निवासी रूपा चावड़ा बुधवार की सुबह घर के पास ही शिव मंदिर पूजा करने गई थी, मंदिर में पूजा कर वह वापस घर लौट रही थी, तभी शारदा मेडिकल स्टोर के पास एक अज्ञात युवक ने उन्हें रोका और उनके घर परिवार के बारे में बात करने लगा। इसी दौरान दूसरा युवक भी पीछे से आया और दोनों युवकों ने उन्हें अपनी बातों में उलझा लिया, फिर उनके गले मे पहने मंगलसूत्र, टॉप्स और अंगूठी को उतरवाकर पूजा के लोटे में डालकर उन्हें 51 कदम आगे चलने के लिए कहा।
महिला ने युवकों के कहे अनुसार आगे जाकर वापस मुड़कर देखा, तो दोनों आरोपी लगभग 6 तोले सोने के मंगलसूत्र, कान के टॉप्स और अंगूठी को लेकर फरार हो गए थे। महिला ने घर पहुँचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत तोरवा थाने में की है, पुलिस जुर्म दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।