फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur Crime: पूजा कार्यक्रम में चले लाठी-डंडे, पत्नी के साथ पहुंचे युवक की पीट-पीट कर हत्या

Tue, 04 Jul 2023 08:00 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर

सार

बिलासपुर में पुरानी रंजिश में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। युवक अपनी पत्नी के साथ एक पूजा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था। इसी दौरान दोनों पक्षों में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि मारपीट होने लगी। 
विज्ञापन
विष्णु यादव (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुरानी रंजिश में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। युवक अपनी पत्नी के साथ एक पूजा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था। इसी दौरान दोनों पक्षों में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि मारपीट होने लगी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


ग्राम घुरू के यादव मोहल्ले में राजू यादव के घर में पूजा का कार्यक्रम था। इसमें उसने अपने सभी रिश्तेदारों को बुलाया था। कार्यक्रम में विष्णु यादव अपनी पत्नी के साथ गया था। इसी बीच कार्यक्रम में विष्णु यादव और विद्या यादव के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि विद्या यादव ने विष्णु पर लाठी डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। 

अन्य लोगों ने बीच बचाव किया और घायल विष्णु को परिजन इलाज के लिए सिम्स ले गए, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पंचनामा कार्रवाई के बाद पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज कर आरोपी विद्या यादव को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें