फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur:सेंट्रल जेल में बंदी युवक की मौत, नाराज परिजनों ने किया हंगामा, जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

Tue, 20 May 2025 06:05 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

बिलासपुर के सेंट्रल जेल में युवक की मौत पर उनके परिजनों ने हंगामा मचाया मारपीट के मामले में बंदी युवक के बीतीरात तबीयत बिगड़ गई थी जिसे उपचार के लिए जेल स्टाफ सिम्स ले गया था जहां ड्यूटी डॉक्टर ने परीक्षण के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सेंट्रल जेल में बंदी युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर के सेंट्रल जेल में युवक की मौत पर उनके परिजनों ने हंगामा मचाया मारपीट के मामले में बंदी युवक के बीतीरात तबीयत बिगड़ गई थी जिसे उपचार के लिए जेल स्टाफ सिम्स ले गया था जहां ड्यूटी डॉक्टर ने परीक्षण के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया फिलहाल मौत के कारणो  का अब तक पता नहीं चल पाया है। सिविल लाइन पुलिस ने पीएम के बाद शव को परिजन को सौंप दिया है फिलहाल मामले में जांच चल रही है।

विज्ञापन


दरअसल सिविल लाइन पुलिस ने बताया की मल्हार क्षेत्र के बिनैका गांव में रहने वाले कन्हैया सोनी पिता नारायण सोनी 20 वर्ष पहले से मारपीट के प्रकरण में जेल में बंद था सोमवार की रात 3:00 बजे अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई और सीने में दर्द व सांस लेने में दिक्कत हो रही थी इसके बाद अचानक जेल स्टाफ उसे इलाज के लिए तत्काल सिम्स अस्पताल में पहुंचा और इस दौरान कैजुअल्टी वार्ड के डॉक्टरों की जांच व पुछताछ मे पता चला की युवक को सीने मे दर्द श्वास लेने मे दिक्कत हो रहा था।इसके बाद युवक अचानक बेहोश हो गया जहां जांच करने के बाद डाक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद पुलिस मृतक के परिजनो को इस घटना के बारे में सूचना दी परिजन सिम्स अस्पताल पहुंचे और जमकर हंगामा मचाया परिजनों ने जेल प्रशासन से सीसीटीवी फुटेज की मांग की
विज्ञापन

ताकि कन्हैया सोनी की मौत के कारणो का स्पष्ट जानकारी उन्हे मिल सके। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने परिजनों को समझाईस दी जिसके बाद डॉक्टरो की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया फिलहाल पीएम रिपोर्ट से मौत के कारण का स्पष्ट जानकारी हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें