फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: सचिन पायलट बोले-केंद्र सरकार दो बैसाखियों के सहारे, एजेंसियों का हो रहा राजनीतिक उपयोग

Mon, 19 May 2025 05:55 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

कांग्रेस की संविधान बचाओ यात्रा के तहत राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट जांजगीर पहुंचने से पहले बिलासपुर में पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कई तरह की बातें कहीं।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता, सचिन पायलट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की संविधान बचाओ यात्रा के तहत राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट जांजगीर पहुंचने से पहले बिलासपुर में पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कई तरह की बातें कहीं। सचिन पायलट ने कहा: केंद्र सरकार अब दो बैसाखियों के सहारे है। 2024 में 400 पार का सपना, 240 पर आकर अटक गए, न जनादेश स्पष्ट, न सरकार स्थिर है। केंद्रीय एजेंसियों का राजनीतिक उपयोग हो रहा है। 

विज्ञापन


संवैधानिक संस्थाएं दबाव में, लोकतंत्र खतरे में है। कांग्रेस पूरे देश में संविधान बचाओ रैली चला रही है। पायलट बोले, जनता को जगाना अब ज़रूरी है। कांग्रेस को मज़बूत कर विपक्ष को एकजुट करेंगे। ऑपरेशन सिंदूर पर सचिन पायलट ने कहा- अमेरिका की युद्धविराम घोषणा पहली बार, दो पक्षीय मामले में पंचायती क्यों? सिर्फ आश्वासन के भरोसे निर्णय सही नहीं, इससे देश का व्यापार क्या बढ़ेगा?भारत 140 करोड़ की आबादी वाला देश है, डॉलर या दबाव के लिए राष्ट्रीय हित से समझौता स्वीकार नहीं है। सर्वोच्च पद से कश्मीर पर स्पष्ट संदेश जरूरी है। कश्मीर मुद्दा नहीं, राष्ट्रीय सम्मान का विषय है। संसद को एक सुर में बोलना चाहिए, दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम करना है। जिस आतंकवाद ने कांग्रेस से इंदिरा और राजीव गांधी छीना ,हमने संघर्ष किया। जवाबी कार्रवाई जरूरी, लेकिन कश्मीर को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा नहीं बनने देंगे। 

सचिन पायलट ने कहा कि जिस समय ऑपरेशन हुआ उस समय हम सरकार के साथ थे लेकिन जिस तरह से अमेरिका के हस्तक्षेप के बाद सीज फायर किया गया। वह जो है आपत्तिजनक था इसके अलावा उन्होंने संविधान बचाव यात्रा के न्याय और संविधान से जुड़ी कई तरह की बातें कही। सबसे बड़ी बात यह की जांजगीर में यह यात्रा निकलने से पहले सचिन पायलट बिलासपुर  में रुके हुए थे। किसी दौरान ही उन्होंने लगभग आधा घंटे तक पत्रकारों से राष्ट्रीय विषय पर बातचीत की है। 
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा है कि संविधान खतरे में है जिसके कारण ही पूरी कांग्रेस पार्टी आज जांजगीर में संविधान बचाओ यात्रा में शामिल होने वाली है। साथ ही कांग्रेस से जुड़ी भी कई तरह की राष्ट्रीय विशेष बातें कही गई है।संविधान बचाव यात्रा पहले बिलासपुर में होने वाली थी लेकिन कांग्रेस पदाधिकारी के बीच विवाद के चलते यह यात्रा जांजगीर से आयोजित की जा रही है। बिलासपुर में मुंगेली नाका मैदान में यह यात्रा का आयोजन होना था जिसके लिए टेंट और कुर्सियों की व्यवस्थाएं भी हो चुकी थी लेकिन नए वक्त पर ऑपरेशन सिंदूर के चलते यह आयोजन टाल दिया गया। कॉल मिलकर स्थितियां अब जांजगीर के पाले में चली गई और आज संविधान बचाव यात्रा के तहत कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट के अलावा प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज समेत कई विधायक और कांग्रेस की पूरी टीम जांजगीर में ध्यान चंद हॉकी स्टेडियम में यह यात्रा प्रारंभ करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें