फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर में जुटेंगे देशभर के यादव बंधु: छत्तीसगढ़ में शताब्दी समारोह, पांच मार्च को होगा महासम्मेलन

Sun, 08 Jan 2023 06:10 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर

सार

सम्मेलन का उद्देश्य समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाना। समाज को हर क्षेत्र के उन्नत स्तर पर ले जाना है। साथ ही समाज में भाईचारा कायम कर आपसी प्रेम संबंधों को मजबूत करने का प्रयास है। इस दौरान महासभा के महासचिव एसडी यादव, संरक्षक पीआर यादव, जिला अध्यक्ष जितेंद्र यादव, कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मी यादव मौजूद रहे। 
विज्ञापन
बिलासपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते यादव महासभा के पदाधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में देशभर से यादव बंधु जुटने वाले हैं। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के 100 साल पूरे होने पर बिलासपुर में शताब्दी समारोह होगा। यह समारोह पांच मार्च को लाल बहादुर स्कूल के प्रांगण में आयोजित किया गया है। इसी दिन महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक और प्रांतीय सम्मेलन भी होगा। इसमें सभी राज्यों से समाज के राष्ट्रीय स्तर के नेता, सांसद, विधायक और पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। 

विज्ञापन


महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भुवनेश्वर यादव ने रविवार को प्रेस क्लब में बताया कि 22 राज्यों में 1922 से संगठन संचालित है। संगठन के 100 वर्ष पूरे होने पर देश भर में शताब्दी समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसकी शुरुआत 27 नवंबर को पूर्णिया बिहार से हुई है। इसी के तहत 22 जनवरी को झारखंड और 28 जनवरी को पुरूलिया में समारोह किया जा रहा है। इसके बाद 5 मार्च को बिलासपुर में समारोह और बैठक होगी। 

उन्होंने बताया कि बिलासपुर में होने वाले समारोह में देशभर के हजारों यादव बंधुओं का आगमन होगा। इसमें देश-विदेश के ख्याति नाम राजनैतिक, समाज सेवी, शिक्षा विद्, उद्योग जगत की हस्तियां भाग लेंगी। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य राज्य में सामाजिक गतिविधियों को तेज करना है। इसके माध्यम से समाज में राजनितिक, शैक्षणिक, आर्थिक, सामाजिक स्तर को ऊपर उठाने का भी प्रयास किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें