फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कातिल बीवी की साजिश: बहाने से पति को पत्नी ने झारखंड से बुलाया, प्रेमी संग रेलवे ट्रैक पर दी ऐसी खौफनाक सजा

Mon, 25 May 2026 12:51 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

बिलासपुर में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। झारखंड निवासी पूनम लोंमगा ने प्रेमी सुगर टोपनो व उसके दो साथियों के साथ मिलकर अपने पति को पैसे लेने के बहाने ट्रेन से बिलासपुर बुलाया और रेलवे ट्रैक के पास निर्घात हत्या कर शव को पानी से भरे गड्ढे में फेंक दिया। पत्नी की गिरफ्तारी के बाद प्रेमी और उसके साथी फरार हैं।
विज्ञापन
पति की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्याकांड का पर्दाफाश हुआ है। एक पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके दो साथियों के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। यह पूरा मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ है।

विज्ञापन


घटना के करीब एक सप्ताह बाद पुलिस ने इस मामले से पर्दाफाश किया। पुलिस ने शक के आधार पर पत्नी से कड़ी पूछताछ की। पूछताछ में पत्नी ने सारी सच्चाई बता दी और अपना अपराध कबूल किया। 

यह पूरा मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ निकला। झारखंड पुलिस एक महिला को साथ लेकर सिरगिट्टी थाने पहुंची थी। महिला के बयान के बाद पुलिस को इस हत्याकांड की जानकारी मिली। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेमी और उसके दो साथी अभी फरार हैं जिनकी तलाश जारी है।
विज्ञापन


बीते 18 मई को यह वारदात हुई थी। झारखंड निवासी पूनम लोंमगा (35) अपने पति विनोद लोंमगा (40) को बिलासपुर लाई थी। उसने अपने पति को किसी परिचित से पैसे लेने का बहाना बनाया था। सिरगिट्टी स्थित रेलवे ट्रैक के पास प्रेमी सुगर टोपनो अपने दो साथियों के साथ मौजूद था। सभी ने मिलकर विनोद की हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

हत्या के बाद युवक के शव को रेलवे ट्रैक के उस पार पानी से भरे स्थान पर फेंक दिया गया। गिरफ्तार पत्नी ने पुलिस को शव के पास ले जाकर स्थान दिखाया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। इस मामले में प्रेमी सहित अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। आगे की जांच और पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें