फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात: प्रेमी संग मिल पति को उतारा मौत के घाट, महिला गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

Mon, 25 May 2026 10:41 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना में एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया हैं जहां एक पत्नि ने अपने प्रेमी व उसके दो साथियों के साथ मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना में एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया हैं जहां एक पत्नि ने अपने प्रेमी व उसके दो साथियों के साथ मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। शक के आधार पर पुलिस ने पत्नी से पूछताछ की कड़ी पूछताछ के बाद उसने सारी सच्चाई बता दी। घटना के एक सप्ताह के बाद मामले का खुलासा हुआ हैं।  पुलिस ने युवक का शव बरामद कर पत्नि को गिरफ्तार कर लिया हैं। वहीं, प्रेमी व उसके दो साथी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही हैं। 
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, सिरगिट्टी थाने में उस वक्त सनसनी फैल गई जब झारखंड पुलिस एक महिला को साथ लिए थाने पहुंची। दरअसल, बीते 18 मई को झारखंड निवासी पूनम लोंमगा (35) अपने पति विनोद लोंमगा (40) को अपने किसी परिचित से पैसे दिलाने के बहाने बिलासपुर लाई। सोची समझी साजिस के तहत सिरगिट्टी स्थित रेलवे ट्रेक के पास ले गए।

जहां महिला का प्रेमी सुगर टोपनो अपने दो साथियों के साथ मौजूद था। सभी ने मिलकर विनोद की हत्या कर दी। उसके शव को रेलवे ट्रेक के उस पार पानी से भरे स्थान पर फेंक दिया। पुलिस गिरफ्त में आई महिला ने अपराध कबूलते हुए पुलिस को शव के पास ले गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दी हैं। वही इस मामले में प्रेमी सहित अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें