फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! ठगों के जाल में न फंसना: ज्यादा पैसे के चक्कर में गंवाए 14.25 लाख; बिलासपुर से दो जालसाज गिरफ्तार

Tue, 25 Feb 2025 10:47 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

बिलासपुर में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 14.25 लाख की ठगी करने वाले दो गिरफ्तार हो गए हैं। 
विज्ञापन
दो आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर में शेयर ट्रेडिंग एप से ज्यादा पैसे कमाने का झांसा देकर शहर के युवक से करीब 14.25 लाख  के धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने व्हाट्सएप ग्रुप बनाया था। जिसमें लोगों को जोड़कर अवैध वसूली करते थे। फिलहाल, पुलिस पूछताछ में सभी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। वहीं आरोपियों के कब्जे से मोबाइल सिम कार्ड, एटीएम, पैन कार्ड, आधार कार्ड पुलिस ने जब्त किए हैं।।

विज्ञापन


दरअसल एसीसीयू, एएसपी अनुज गुप्ता और सिविल लाइन सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि मंगला चौक के पास शांति नगर में रहने वाले श्याम सुंदर प्रसाद ने अपने साथ हुए धोखाधड़ी की शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि 5 से 27 जनवरी के बीच शेयर ट्रेडिंग में तीन गुना लाभ होने के नाम पर उससे करीब 14.25 ऑनलाइन ठगी की शिकायत की गई थी।

मामले में साइबर रेंज थाने में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। इस बीच पीड़ित का बैंक स्टेटमेंट और साइबर पोर्टल के रिपोर्ट और एटीआर रिपोर्ट के आधार पर आरोपी खाताधारक और मोबाइल धाराक की जानकारी इकट्ठा की गई। जांच में बैकुंठपुर कोरिया और भिलाई कोहका जिला दुर्ग के रहने वालो की जानकारी पुलिस को मिली। संदेह होने पर बैंक खाताधारक और मोबाइल धारक आरोपी रामकृपाल साहू निवासी कोहका थाना सुपेला भिलाई और आरोपी जितेंद्र अग्रवाल बैकुंठपुर जिला कोरिया को घर से हिरासत में लिया।
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वो अन्य साथियों के साथ मिलकर ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर किराये में बैंक खाता का लेनदेन करते थे। इसके बाद ठगी की रकम से मिली रकम को कमीशन राशि आपस मे बांट लेते थे। दोनों आरोपियों के द्वारा लाखों रुपए का है हस्तांतरण कराया गया है। फिलहाल, पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें