फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: तहसीदार ने छात्राओं को धमकाया बोलीं- लिखकर दूंगी तो चली जाओगी जेल, जानें पूरा मामला

Mon, 09 Sep 2024 06:19 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

सार

बिलासपुर के मस्तूरी तहसील क्षेत्र में स्थित पचपेडी मे 100 बिस्तर के छात्रावास में छात्राएं जब अपनी समस्या को लेकर सडक पर उतरी तो तहसीदार ने जेल भेजने की धमकी दे दी और कहा की एक बार लिखकर दूंगी तो सभी जेल चली जाओगी। 
विज्ञापन
तहसीदार ने छात्राओं को धमकाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर के मस्तूरी तहसील क्षेत्र में स्थित पचपेडी मे 100 बिस्तर के छात्रावास में छात्राएं जब अपनी समस्या को लेकर सडक पर उतरी तो तहसीदार ने जेल भेजने की धमकी दे दी और कहा की एक बार लिखकर दूंगी तो सभी जेल चली जाओगी जिसके बाद और मामला गरमा गया। दरअसल मस्तूरी क्षेत्र के पचपेड़ी मे छात्राओं ने अपनी अलग अलग समस्या की मांग को लेकर लगातार उच्च अधिकारी को अवगत कराया मांगे पुरी नही होने पर आज सभी छात्राए चक्काजाम कर दिया। 

विज्ञापन


सुचना पर तहसीलदार माया अंचल लहरे वहां पहुंच गईं।और छात्राओं की समस्याएं सुनी। फिर उन्हें चक्काजाम खत्म करने को लेकर समझाइश देने लगीं। लेकिन छात्राएं उनके सामने जमकर नारेबाजी करने लगीं, जिसके कारण तहसीलदार नाराज हो गईं उन्हे शात रहने कहा जब बच्चे नही माने तो उन्हे धमकी दिया।और कहा की एक बार लिखकर दूगी तो जेल चले जाओगी इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।

इन छात्राओ की मांग था की उनके हॉस्टल में काफी समस्या है सफाई सहीत खान पान की भी काफी समस्या है इसको लेकर अपने अधीक्षका को कई दफा शिकायत कर चुकी थी जिसपर उनकी अधीक्षिका उनकी बातो को आनदेखा कर मनमानी करती हैं। वही पढ़ाई भी सही तरिके से नही होता है शिक्षकों के ड्यूटी टाईम का भी समय तय नहीं है शासन की भी सुविधाओं पर भी उनकी अधीक्षिका ध्यान नहीं देतीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें