फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रील्स बनाने में गई जान: कॉलेज की छत से गिरकर स्टूडेंट की मौत, क्लास न होने पर दोस्तों के साथ बनाने लगा वीडियो

Sat, 18 Mar 2023 10:56 AM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर-छत्तीसगढ़

सार

बिलासपुर में रील्स बनाने के चक्कर में एक स्टूडेंट की कॉलेज की छत से गिरकर मौत हो गई। क्लास न होने पर वह अपने दोस्तों के साथ छत पर जा पहुंचा था। हालांकि, पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
रील्स बनाने में छात्र की चली गई जान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर में रील्स बनाने के दौरान कॉलेज की छत से गिरकर स्टूडेंट की मौत हो गई। बताया जा रहा है मृतक स्टूडेंट दोस्तों के साथ रील बनाने के लिए कॉलेज की छत पर चढ़ा था। इसी बीच रील बनाने के दौरान उसका पैर स्लीप हो गया और स्टूडेंट छत से नीचे गिर गया। जिससे उसके सिर पर चोट लगी और स्टूडेंट की मौके पर ही मौत हो गई। सरकंडा पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन




पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। जहां जांजगीर के रहने वाले 20 वर्षीय आशुतोष शहर में रहकर साइंस कॉलेज में पढ़ाई करता था। आशुतोष सेकेंड इयर का छात्र था। बताया जा रहा है, कि आशुतोष रोजाना की तरह कॉलेज पहुंचा था। क्लासेस नहीं होने के कारण वो दोस्तों के साथ कैंपस में ही घूमते-घूमते रील बनाने के लिए कॉलेज की छत पर चढ़ गया। 

इस दौरान आशुतोष रील बनाने के लिए छत के छज्जे और छत में अलग-अलग जगहों पर पोज दे रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर स्लिप हो गया और वो छत से सीधे नीचे ग्राउंड फ्लोर पर आ गिरा। हादसे में सिर में गंभीर चोट आने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इधर स्टूडेंट की मौत की सूचना परिजनों और पुलिस को दी गई। जिसपर सरकंडा पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दिया है। थाना प्रभारी सरकंडा फैजूल शाह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें