फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: फोटोग्राफर ऑनलाइन ठगी का शिकार, ठगों ने सात लाख 20 हजार रुपये ऐंठे

Fri, 21 Feb 2025 07:36 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

बिलासपुर में एक बार फिर ठगी का मामला सामने आया है, इस बार एक फोटोग्राफर को ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया। ऑनलाइन जॉब के चक्कर में फंसे फोटोग्राफर से ठगों ने 7 लाख 20 हजार रुपए वसूल लिए।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर में एक बार फिर ठगी का मामला सामने आया है, इस बार एक फोटोग्राफर को ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया। ऑनलाइन जॉब के चक्कर में फंसे फोटोग्राफर से ठगों ने 7 लाख 20 हजार रुपए वसूल लिए। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


दरअसल जूना बिलासपुर निवासी राकेश शर्मा पेशे से फोटोग्राफर हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने मोबाइल पर ऑनलाइन जॉब का विज्ञापन देखा था। इसमें संपर्क करने पर उन्हें एक लिंक भेजकर अलग-अलग कंपनियों के विज्ञापन भेजा गया। इसे देखकर स्क्रीनशॉट भेजने पर उन्हें कमीशन बतौर पैसे देने की बात कही गई। इस पर फोटोग्राफर ने विज्ञापन देखकर स्क्रीनशॉट भेजना शुरू कर दिया।फोटोग्राफर ने पुलिस को बताया कि ठगों ने कमीशन के रूप में एक-दो बार उनके अकाउंट में कुछ पैसे जमा कराए। जिसके बाद उन्हें कंपनी का परमानेंट कस्टमर बनाने के नाम पर पैसों की मांग की।

इस पर फोटोग्राफर ने पांच हजार रुपए ट्रांसफर किया। फिर उन्हें बताया गया कि उनके पैसों को शेयर मार्केट में निवेश किया जाएगा। इससे ज्यादा कमाई होगी।ठगों ने फोटोग्राफर के अकाउंट में ज्यादा कमीशन भेजने का झांसा दिया। जिसके बाद लालच में आकर उन्होंने करीब 15 हजार रुपए निवेश कर दिया। इसके बाद उन्हें बताया गया कि उनके रुपए फंस गए हैं। जिसे निकालने के नाम पर उनसे करीब एक लाख रुपए और निवेश करने कहा गया।पीड़ित से ठगों ने कुल 7लाख 20हजार रुपये की ठगी की गई है मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें