फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन निजात: बिलासपुर में 27 किलो गांजा के साथ चार गिरफ्तार, स्कूटी पर बेचने के लिए निकले थे, पूछताछ जारी

Thu, 09 Feb 2023 03:11 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर

सार

बिलासपुर में ऑपरेशन निजात चलाने के बाद अब बड़ी मात्रा में नशे का व्यापार चलाने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बिलासपुर पुलिस द्वारा लगातार नशे पर लगाम लगाने के लिए अपराधियों को पकड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने गांजा के साथ चार आरोपियों को पकड़ा है। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस ने गुरुवार को 27 किलो से ज्यादा गांजा के साथ चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए आरोपी स्कूटी पर गांजा लेकर बेचने के लिए निकले थे। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गांजा कहां से लाए और कहां खपाने के लिए जा रहे थे। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


एडिशनल एसपी राजेश जायसवाल ने बताया कि ऑपरेशन निजात के तहत सूचना मिली थी कि इमली पारा में चार लोग गांजा की तस्करी कर रहे हैं। इस पर टीम बनाकर छापा मारा गया और स्कूटी सवार चार लोगों को पकड़ा। इनके पास एक बैग भी था। मामला संदिग्ध लगने पर बैग की तलाशी ली गई तो उसमें से 27 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद आरोपियों को पकड़कर थाने लाया गया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें