फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे; कथित अवैध गतिविधियों की शिकायत पर कार्रवाई

Thu, 23 Jul 2026 08:34 AM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

बिलासपुर नगर निगम ने कथित अवैध गतिविधियों की शिकायत और आवश्यक दस्तावेज अधूरे मिलने पर सिरगिट्टी स्थित एक होटल को सील कर दिया। इससे पहले भी एक होटल पर कार्रवाई हो चुकी है। 
विज्ञापन
अवैध गतिविधियों की शिकायत पर कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर में होटलों की आड़ में कथित अवैध गतिविधियों के खिलाफ नगर निगम प्रशासन ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। आयुक्त के निर्देश पर सिरगिट्टी स्थित एक होटल को सील कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान निगम की टीम ने होटल के दस्तावेजों की जांच की, जिसमें आवश्यक दस्तावेज अधूरे पाए गए। इससे पहले भी पुराना बस स्टैंड क्षेत्र के एक होटल पर इसी तरह की कार्रवाई की जा चुकी है। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद होटल संचालकों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन




नगर निगम आयुक्त के आदेश पर गुरु गोविंद सिंह मंगलम भवन, मुक्तिधाम चौक मेन रोड, सिरगिट्टी के पास स्थित यश ब्रदर्स द गोल्डन स्टे होटल पर निगम की टीम ने कार्रवाई की। प्रशासन के अनुसार, होटल को लेकर जिला कलेक्टर के पास शिकायत मिली थी कि यहां कथित रूप से अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। शिकायत के आधार पर निगम, सुरक्षा कर्मियों और संबंधित अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन


जांच के दौरान अधिकारियों ने होटल के आवश्यक दस्तावेजों की भी पड़ताल की। प्रशासन का कहना है कि दस्तावेज पूरे नहीं पाए जाने पर नियमानुसार होटल को सील कर दिया गया। निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले भी नगर निगम ने पुराना बस स्टैंड क्षेत्र के एक होटल को सील किया था। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों को होटलों की आड़ में संचालित कथित अवैध गतिविधियों के खिलाफ प्रशासन की सख्ती के रूप में देखा जा रहा है। इस कार्रवाई के बाद होटल संचालकों में सतर्कता बढ़ गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें