फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: ड्यूटी पर निगम कर्मचारी से गाली-गलौज, पीड़ित ने पुलिस में की दर्ज कराई शिकायत

Sat, 27 Jun 2026 11:44 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
विज्ञापन
Bilaspur News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिलासपुर नगर पालिक निगम के स्वच्छता निरीक्षक पद पर कार्यरत टीम के सदस्य पवन चौहान ने सिरगिट्टी व आजाक थाना सरकंडा में थाना प्रभारी को लिखित आवेदन सौंपकर मुन्ना सिंह नाम के व्यक्ति के खिलाफ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करने की शिकायत दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


शिकायत में आरोप लगाया गया है कि ड्यूटी के दौरान निगम की स्वच्छता टीम शहर में प्रतिबंधित पॉलिथिन चेक कर रही थी। इसी दौरान तिफरा यदुनंदन नगर क्षेत्र स्थित एक किराना दुकान के संचालक के दुकान से प्रतिबंधित पॉलिथिन जब्त की गई। इसी बीच दुकानदार ने अपने मकान मालिक से फोन पर बात कराई तो निगम कर्मचारी से फोन पर अभद्र भाषा में बातचीत की गई, उसके साथ गाली गलौज की गई।

इस दौरान पीड़ित ने पूरी बातचीत अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर ली। आवेदन में आरोपी का नाम और मोबाइल नंबर का भी जिक्र किया है। फिलहाल शिकायतकर्ता ने आजाक थिने व सिरगिट्टी पुलिस थाने मे शिकायत कर रिकॉर्डिंग की जांच कर आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें