फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: बिलासपुर में चोरों के हौसले बुलंद, घर में घुसकर 12 लाख रुपए पर हाथ किया साफ

Fri, 24 Feb 2023 11:33 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

बिलासपुर की एक अधिवक्ता के घर में चोरी की वारदात हुई है। बताया जा रहा है कि चोरों ने करीब 12 लाख रुपए पर हाथ साफ किया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
पुलिस थाना चकरभाठा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर शहर में चोरी की वारदात कम नहीं हो रही है। एक के बाद एक शहर में घरों के ताले टूट रहे हैं। इसी तरह एक और घटना सामने आई है। चकरभाठा थाना क्षेत्र के रामावैली में चोर अधिवक्ता के घर से करीब 12 लाख रुपए उड़ा ले गए। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, देवर्षी ठाकुर रायपुर रोड स्थित रामावैली चकरभाठा में रहते हैं और पेशे से वह हाईकोर्ट मे अधिवक्ता हैं। वे 21 फरवरी की शाम करीब पांच बजे निजी काम से परिवार सहित रायपुर और कांकेर गए थे। इस बीच 23 फरवरी को उनके मुंशी फूलचंद रजक रामावैली मकान में पार्सल छोडने और पालतू कुत्ते को खाना खिलाने गया था। तभी उसने देखा की वकिल के घर का दरवाजा खुला हुआ था। भीतर जाकर देखने पर मुंशी ने अधिवक्ता को फोन करके बताया कि घर का सभी सामान बिखरा पडा है घर में चोरी हो गई है। चोरी की जानकारी मिलते ही वे परिवार सहित घर पहुंचे। उन्होंने घर के अंदर जाकर देखा तो कमरे का सामान बिखरा पडा था, अलमारी खुली हुई थी। उसने घर पर सभी समान को चेक किया तो अलमारी में रखे सात लाख रुपए व अन्य सोने की चीजें गायब थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें