फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: तारबहार में शरारती तत्वों ने सड़क पर लगाया फलस्तीन का झंडा, हिंदू संगठनों ने किया हंगामा

Tue, 17 Sep 2024 10:31 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

बिलासपुर में तारबहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सड़क पर कुछ अज्ञात लोगों ने फलस्तीन का झंडा लगा दिया। इसका वीडियो वायरल हुआ तब एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत की।
विज्ञापन
नारेबाजी करते लोग - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर के तारबहार थाना क्षेत्र में फलस्तीन का झंडा लहराने का वीडियो वायरल हुआ था। जिसको लेकर मंगलवार की शाम हिन्दू संगठनों ने तारबहार थाने का घेराव कर फलस्तीन का झंडा लहराने वालों पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


दरअसल, जहां एक तरफ सोमवार को पूरे देश में जश्न मनाया का माहौल था तो वहीं छत्तीसगढ के बिलासपुर में तारबहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सड़क पर कुछ अज्ञात लोगों ने फलस्तीन का झंडा लगा दिया। इसका वीडियो वायरल हुआ तब एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर फलस्तीन झंडे की तरह लगे हुए झंडों को उतरवाया और जांच पड़ताल शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच मंगलवार की शाम मामले की जानकारी हिन्दू संगठनों के लोगों को हुई तो वे तारबहार थाना पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। साथ ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। फिलहाल मामले में सीएसपी पुजा कुमार ने बताया कि तारबहार पुलिस ने पांच लोगों की पहचान कर ली है और उन्हें हिरासत में लिया है। साथ देश में शत्रुता फैलाने जैसे धारा के तहत कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें