फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी जोड़े ने भागकर की शादी: दोनों के परिवार आए आमने-सामने, जमकर चले लाठी-कुल्हाड़ी और हंसिए, कई घायल

Tue, 21 Feb 2023 07:20 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

मारपीट में दोनों पक्ष के लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, इसके अलावा आसपास के थानों से भी बल बुलाया गया है। 
विज्ञापन
झड़प में घायल लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक और युवती ने बीते सप्ताह घर से भागकर रायपुर स्थित आर्य समाज मंदिर मे प्रेम विवाह कर लिया और प्रेम विवाह करने के बाद युवती को युवक अपने बुआ के घर पचपेड़ी गांव में आकर अपने बुआ फूफा के घर रहने लगा। लड़की के परिजनों को जब इसकी जानकारी लगी तो वे मंगलवार सुबह युवक के बुआ के घर पहुंच गए। इस दौरान दोनों पक्ष के बीच जमकर मारपीट हुई, जहां जमकर लाठी, कुल्हाड़ी और हंसिए का इस्तेमाल किया गया। 

विज्ञापन


मारपीट में दोनों पक्ष के लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, इसके अलावा आसपास के थानों से भी बल बुलाया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार पामगढ थाना क्षेत्र के गांव हेडसपुर में रहने वाला युवक सुनील कुर्रे पिता ईश्वर कुर्रे उम्र 23 वर्ष और गांव की ही युवती प्रभा सोनवानी पिता काशी राम सोनवानी उम्र 21 वर्ष के साथ में पामगढ स्थित अम्बेडकर कॉलेज मे पढ़ाई करते थे, वहां दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। बीते सप्ताह अपने घर से भाग कर दोनों ने रायपुर स्थित आर्य समाज में शादी कर ली। इसके बाद युवक युवती के साथ अपने बुआ फूफा परमेश्वर मधुकर के घर पचपेड़ी आ गया। इसकी जानकारी लगते ही युवती के परिवार वाले पचपेड़ी आ गए। 
विज्ञापन


दोनों पक्ष के बीच सुलह की बात चल रही थी, लेकिन दोनों परिवार के बीच आपसी सहमति नहीं होने पर मामला बिगड़ गया। इसी दौरान दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए और एक दूसरे पर लाठी, कुल्हाड़ी और हंसिए से वार करने लगे। जिसमें युवक युवती समेत दोनों पक्ष के लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की सूचना पर पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्ष के लोगों को समझाया गया है। वहीं, घायलों को अस्पताल भेजा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें