फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: संजय ज्वेलर्स से लाखों की चोरी, नाइटी और मुखौटा पहनकर पहुंचे चोर, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Mon, 26 May 2025 05:56 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

बिलासपुर जिले के मस्तूरी ज्वेलरी शॉप से लाखों की चोरी हो गई है नाइटी और मुखौटे में चोर ज्वेलर्स दुकान पहुंचे थे पुलिस जांच पड़ताल मे जुटी है और जिले में सक्रिय गिरोह की आशंका जाहिर कर रही है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद चोरों की करतूत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर जिले के मस्तूरी ज्वेलरी शॉप से लाखों की चोरी हो गई है नाइटी और मुखौटे में चोर ज्वेलर्स दुकान पहुंचे थे पुलिस जांच पड़ताल मे जुटी है और जिले में सक्रिय गिरोह की आशंका जाहिर कर रही है। जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के जयरामनगर में रविवार देर रात एक ज्वेलरी दुकान में सनसनीखेज चोरी की वारदात सामने आई है। संजय ज्वेलर्स नामक दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये की चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। 

विज्ञापन


यह घटना तब उजागर हुई, जब सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने दुकान का शटर टूटा देखा और इसकी सूचना पुलिस एवं दुकान संचालक संजय सोनी को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर डॉग स्क्वायड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की मदद से जांच में जुट गई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि चोर गैंग के पांच सदस्य घटना में शामिल थे। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि सभी चोर नाइटी पहने हुए थे और उन्होंने अपने चेहरे पर कार्टून के मुखौटे लगा रखे थे। इससे स्पष्ट है कि गिरोह ने पहले से पूरी योजना के तहत वारदात को अंजाम दिया और पहचान छिपाने के लिए अजीब वेशभूषा अपनाई। 

सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि चोर रात करीब 2 बजे के बाद दुकान का शटर तोड़कर भीतर दाखिल हुए और अंदर रखे गहनों को बोरियों में भरकर फरार हो गए। हालांकि संचालक के अनुसार, वह हर दिन की तरह कीमती सोने के गहने घर ले जाते थे और दुकान में केवल कुछ चांदी के गहने एवं शो के लिए रखे नकली जेवर ही मौजूद थे। मस्तूरी टीआई हरीश तांडेकर ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया कि चोर गिरोह केवल चांदी के गहने और शो केस के गहने ले गया है, जिसकी कुल अनुमानित कीमत 2 लाख 40 हजार रुपये है। बावजूद इसके, जिस तरीके से गिरोह ने इस वारदात को अंजाम दिया, वह बेहद चौंकाने वाला है और इससे साफ है कि जिले में एक संगठित और चालाक अपराधी गिरोह सक्रिय हो सकता है। चोरी की यह घटना न सिर्फ व्यापारियों के बीच दहशत का कारण बनी है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अब अपराधी अत्याधुनिक सुरक्षा उपायों को भी मात देने की योजना के साथ आते हैं। खासकर छोटे शहरों में ऐसे संगठित अपराधों का बढ़ना कानून-व्यवस्था के लिए एक गंभीर चेतावनी है। पुलिस ने आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और संदिग्धों की पहचान में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें