फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए रेलवे इंजीनियर की कोरी डैम में डूबने से मौत,परिजनों को सौंपा गया शव

Mon, 26 May 2025 01:38 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

बिलासपुर में दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए रेलवे इंजीनियर कोटा क्षेत्र के कोरी डैम में डूब गया, हलांकी सोमवार सुबह उसके शव की बरामदगी हो गई और शव को पीएम पश्चात परिजन को सौप दिया गया है।
विज्ञापन
रेलवे इंजीनियर की कोरी डैम में डूबने से मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर में दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए रेलवे इंजीनियर कोटा क्षेत्र के कोरी डैम में डूब गया, हलांकी सोमवार सुबह उसके शव की बरामदगी हो गई और शव को पीएम पश्चात परिजन को सौप दिया गया है।

विज्ञापन


दरअसल कोटा थाना प्रभारी तोपसिंह नवरंग ने बताया कि अंबिकापुर के रहने वाले सत्येंद्र सिंह बिलासपुर के रेलवे में जेई के पद पर है रविवार को सरकारी छुट्टी होने के बाद सत्येंद्र अपने अन्य दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए कोटा स्थित कोरी डैम में गए हुए थे सभी दोस्त इसी दौरान शाम करीबन 5:30 के आसपास सत्येंद्र नहाने के लिए डैम के भीतर गया और उसके बाद वह वापस नहीं आया काफी देर तक पानी से बाहर नहीं आने पर उसके साथियों ने उसकी तलाश की तो नहीं मिला।

इस पर कोटा पुलिस को उन्होने इसकी सूचना दी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर इंजीनियर की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन देर रात तक सफलता नहीं मिली थी आज सोमवार सुबह फिर उसकी तलाश की और काफी मशक्कत के बाद उसकी शव को बरामद कर ली गई है। और उनके दोस्तों से पुलिस पुछताछ की तो पता चला की  दोस्तों ने रविवार को छुट्टी होने के कारण पिकनिक मनाने के नाम पर डैम पहुचे थे। इस बीच यह घटना हो गई फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम कर उनके परिजनो को सौप दिया है।और मामले की जांच मे जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें