फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: आज बिलासपुर पहुंचेंगे जेपी नड्डा, सीएम भूपेश बघेल का भी रहेगा दौरा

Fri, 30 Jun 2023 10:04 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

बिलासपुर में आज कांग्रेस-भाजपा के हाई प्रोफाइल नेताओं का दौरा रहेगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज बिलासपुर पहुंचेंगे। वहीं, सीएम भूपेश बघेल भी बिलासपुर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
सीएम भूपेश बघेल, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर में आज कांग्रेस-भाजपा के हाई प्रोफाइल नेताओं का दौरा रहेगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज बिलासपुर पहुंचेंगे। जेपी नड्डा यहां रेलवे मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। बताया जा रहा है कि जेपी नड्डा शाम चार बजे इंदौर से बिलासपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जिसके बाद वह शाम पांच बजे रेलवे मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन


सभा के बाद संपर्क से समर्थन अभियान के तहत सिंधु अमरधाम आश्रम पहुचेंगे। आश्रम में जेपी नड्डा साई लाल दास से मुलाकात करेंगे। जिसके बाद शाम 6.30 बजे वह बिलासपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। 

वहीं, आज सीएम भूपेश बघेल भी बिलासपुर पहुंचेंगे। सीएम यहां बूथ चलो अभियान कार्यक्रम में शामिल होंगे। उधर, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव भी बिलासपुर दौरे पर रहेंगे। डिप्टी सीएम बेलतरा में बूथ चलो अभियान में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें