फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur Crime: व्यापारी के घर से 40 तोला सोना, दो किलो चांदी ले गए चोर, सुबह जब परिवार सोकर उठा तो चला पता

Mon, 10 Jul 2023 07:44 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर

सार

Bilaspur Crime: बिलासपुर में चोरों ने एक व्यापारी के घर में घुसकर लाखों रुपये के गहने और नगदी ले गए। वारदात के दौरान व्यापारी अपने परिवार के साथ घर में ही सो रहा था, लेकिन किसी को पता ही नहीं चला।
विज्ञापन
चोरी की जांच के लिए पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में चोरों ने एक व्यापारी के घर में घुसकर लाखों रुपये के गहने और नगदी ले गए। वारदात के दौरान व्यापारी अपने परिवार के साथ घर में ही सो रहा था, लेकिन किसी को पता ही नहीं चला। अगले दिन सोमवार सुबह जब लोगों की नींद खुली तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। तब पता चला कि चोर उनके घर से 40 तोला सोना, दो किलो चांदी और 50 हजार रुपये ले गए थे। मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जयराम नगर में रमेश शर्मा कपड़े का व्यापार करते हैं। देर रात अपने परिवार के साथ सो रहे थे। इसी दौरान चोर छत के जरिए घर में घुसे और अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवर समेत नगदी लेकर भाग निकले। सुबह उठते ही जब घर के लोगों ने सामान बिखरा देखा तो चोरी होने की आशंका हुई। अलमारी में रखे लाखों रुपये के जेवर गायब थे। इसके ाबद व्यापारी थाने पहुंचा और मामला दर्ज कराया। चोरी गए गहनों की कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें