फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: बिलासपुर में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, गली, मोहल्ले और सड़कें सब जलमग्न, नगर निगम की खुली पोल

Fri, 17 Jul 2026 02:32 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

बिलासपुर में हो रही बारिश ने बिलासपुर नगर निगम की तैयारियों और शहर की जल निकासी व्यवस्था की हकीकत सामने ला दी। कुछ ही घंटों की बारिश में शहर के कई इलाकों की सड़कें, गली-मोहल्ले और निचले क्षेत्र जलमग्न हो गए, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। 
विज्ञापन
घर में भरा बारिश का पानी निकालता शख्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर में हो रही बारिश ने बिलासपुर नगर निगम की तैयारियों और शहर की जल निकासी व्यवस्था की हकीकत सामने ला दी। कुछ ही घंटों की बारिश में शहर के कई इलाकों की सड़कें, गली-मोहल्ले और निचले क्षेत्र जलमग्न हो गए, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। 

विज्ञापन







विज्ञापन




कई स्थानों पर बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया, जिससे घरेलू सामान खराब होने के साथ लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वही सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में सिरगिट्टी का वार्ड क्रमांक 12 शामिल रहा, जहां दर्जनों कच्चे मिट्टी के घरों में पानी भर गया। घरों में पानी घुसने से परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की नौबत आ गई। 






स्थानीय नागरिकों के मुताबिक गर्मी के मौसम में ही उन्होंने नगर निगम से बरसाती पानी की निकासी के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं करने की मांग की थी, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने इस ओर कोई गंभीर पहल नहीं की। अब बारिश के बाद एक बार फिर नगर निगम के सभी दावों पर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन






कलेक्टर ने लिया जायजा
कलेक्टर संजय अग्रवाल और नगर निगम कमिश्नर प्रवेश सर्वे ने भारी बारिश को लेकर खुद छाता लेकर शहर का जायजा लिये। अधिकारियों को भी राहत एवं बचाव कार्य के निर्देश दिए। भारी बारिश से जिले में कई नदी-नाले उफान पर हैं। कुछ स्थानों पर कच्चे मकानों के क्षतिग्रस्त होने की भी सूचना मिली है। निचली बस्तियों में जलभराव की स्थिति है। इस पर कलेक्टर अग्रवाल ने राजस्व और निगम अमले को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर स्थिति का सर्वे कर लोगों को राहत पहुंचायें। 








मकान क्षतिग्रस्त होने पर मिलेगी राहत
उन्होंने कहा कि जिन लोगों के कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, उनके आरबीसी 6(4) के तहत तत्काल प्रकरण तैयार किए जाएं, ताकि नियमानुसार पात्र प्रभावित परिवारों को राहत उपलब्ध कराई जा सके। कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों और मैदानी अमले को नदी-नालों के जलस्तर, जलभराव वाले क्षेत्रों और निचली बस्तियों की स्थिति पर विशेष नजर रखने के लिये कहा है। जरूरत पड़ने पर प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की कार्रवाई के भी निर्देश दिए हैं।





आम नागरिकों से अपील
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आम नागरिकों से अपील की है कि भारी बारिश के दौरान नदी, नाले, रपटों और जलभराव वाले स्थानों के पास जाने से बचें। उफनते नदी-नालों को पार करने का प्रयास न करें। बच्चों को विशेष रूप से ऐसे स्थानों से दूर रखा जाये। पुल-पुलियों या रपटों पर पानी बहने की स्थिति में किसी भी प्रकार का जोखिम न लें। जर्जर या क्षतिग्रस्त मकानों में निवास न करें। यदि किसी परिवार का मकान क्षतिग्रस्त हुआ है या जलभराव है, तो तत्काल स्थानीय प्रशासन और राजस्व अमले को जानकारी दें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें