फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: बिलासपुर में गंभीर मरीज के लिए बना ग्रीन कॉरिडोर, एयर एंबुलेंस से भेजा हैदराबाद

Fri, 10 Jul 2026 10:07 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
विज्ञापन
Bilaspur News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गंभीर रूप से बीमार एक मरीज को समय पर एयर एंबुलेंस से हैदराबाद भेजने के लिए बिलासपुर यातायात पुलिस ने गुरुवार को विशेष ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया। पुलिस व्यवस्था और आम नागरिकों के सहयोग से एंबुलेंस को बिना किसी यातायात बाधा के चकरभाठा एयरपोर्ट तक पहुंचाया गया, जहां से मरीज को एयरलिफ्ट कर हैदराबाद के यशोदा अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन


पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामगोपाल करियारे ने विशेष व्यवस्था की थी। मरीज के परिजनों के निवेदन और उसकी नाजुक हालत को देखते हुए यातायात पुलिस ने तत्काल ग्रीन कॉरिडोर बनाने का निर्णय लिया। सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम के माध्यम से पूरे निर्धारित मार्ग के ट्रैफिक सिग्नलों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया, ताकि एंबुलेंस को कहीं भी रुकना न पड़े। यातायात पुलिस के जवान भारी बारिश के बीच भी चौक-चौराहों पर डटे रहे और पूरे सड़क मार्ग पर यातायात को नियंत्रित करते हुए एंबुलेंस को सुरक्षित व जल्द एयरपोर्ट तक पहुंचाया। इस दौरान डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ की टीम भी मरीज के साथ मौजूद रही। 

यातायात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामगोपाल करियारे के अनुसार, 54 वर्षीय मरीज दोनों फेफड़ों में निमोनिया (बाइलेटरल निमोनिया), एच1 एन1 संक्रमण, श्वसन विफलता (रेस्पिरेटरी फेल्योर) और उच्च रक्तचाप से पीड़ित है। मरीज को वर्तमान में नॉन-इनवेसिव वेंटिलेशन (एनआईवी) सपोर्ट पर रखा गया है। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए एयर एंबुलेंस के माध्यम से हैदराबाद के यशोदा अस्पताल रेफर किया गया। वहीं यह पहला अवसर नहीं है जब बिलासपुर में ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया हो। इससे पहले भी पुलिस ने दो जुड़वा नवजात शिशुओं को एयर एंबुलेंस के जरिए हैदराबाद पहुंचाने के लिए इसी तरह की व्यवस्था की थी, जिससे उनका सफल इलाज संभव हो सका था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें