फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कस्टडी में मौत: थाने के लॉकअप में मृत मिला धोखाधड़ी का आरोपी; रायपुर से पकड़कर लाई थी बिलासपुर पुलिस

Wed, 26 Apr 2023 09:05 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर

सार

सीएसपी सिविल लाइन संदीप पटेल ने बताया कि, रात को श्याम मोदिकर थाने में ही था। सुबह उसे कुछ समस्या हुई तो उसे अस्पताल ले गए। वहीं उसकी मौत हो गई। पुलिस स्टाफ ही थाने से अस्पताल ले गया। मामले की मजिस्ट्रेटी जांच कराई जाएगी। 
विज्ञापन
पुलिस कस्टडी में मौत पर परिजनों ने लगाया आरोप। - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस कस्टडी में एक अधेड़ की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पुलिस उसे एक दिन पहले ही धोखाधड़ी के मामले में रायपुर से पकड़कर लाई थी। इसके बाद वह बुधवार को थाने के लॉकअप में मृत मिला। घटना के बाद पुलिस सवालों के घेरे में है। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने हंगामा किया आरोप लगाया कि पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे शव को देखने तक नहीं दिया गया। वहीं पुलिस का कहना है कि सुबह तबीयत खराब होने पर अस्पताल ले गए, लेकिन उपचार के दौरान मौत हो गई। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मामला तारबहार थाने का है। मुंगेली निवासी श्याम मोदिकर (50) के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कराया गया था। आरोप है कि, श्याम मोदिकर ने जमीन रजिस्ट्रेशन और वाहन दिलाने का झांसा देकर करीब पौने चार लाख रुपये ठग लिए थे। मामले की जांच कर रही थी। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी रायपुर के तेलीबांधा में परिवार के साथ रह रहा है। पुलिस ने रायपुर से श्याम मोदिकर और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया और मंगलवार को बिलासपुर लेकर पहुंची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने श्याम मोदिकर को अभिरक्षा में थाने में रखा गया था। इसके बाद बुधवार को सुबह अचानक आरोपी की तबीयत खराब हो गई। उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। श्याम मोदिकर की पत्नी रीता मोदिकर का कहना है कि उनके ऊपर कोई आरोप नहीं है, इसके बाद भी उन्हें पकड़कर लाया गया। वह अपने पति से तीन साल से अलग रह रही थीं। उनके पास कोई ऐसा सामान भी नहीं मिला, जिससे कोई घटना हो। एक रात में ऐसा क्या हो गया, जो उनकी जान चली गई। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें