साल भर से किसानों को नहीं मिला गोबर का रुपये
साल भर से कुटरू के आदिवासी किसानों को गोबर का पैसा नहीं मिला है। यह आदिवासी किसान अपने गोबर के पैसों के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। किसानों ने बताया कि हम जब भी गोबर के पैसों की बात करते हैं तो हमें संतुष्ट भरा जवाब नहीं मिल पा रहा है। हमें अपने ही पैसों के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
बीजेपी के नेताओं के ऊपर हमला यह राजनीतिक षड्यंत्र का हिस्सा
महेश गागड़ा ने बताया की कई सारे मुद्दों को लेकर रविवार को वे और अन्य भाजपा के नेता कुटरु दौरे पर थे। इस दौरे में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष कमलेश मंडावी भी हमारे साथ थे।उसी रात खबर आई कि कमलेश मंडावी के ऊपर एक व्यक्ति ने यह कहते हुए हमला किया कि बहुत बड़े नेता बन गए हो। पूर्व में बीजेपी के दो नेताओं के ऊपर नक्सलियों ने हमला कर उनकी जान ले ली और रविवार को कमलेश मंडावी के ऊपर हुए हमले से भी यही लगता है की ये हमले राजनीति से प्रेरित है।
भाजपा की सत्ता में हुआ जिले में विकास, कांग्रेस ने बस श्रेय लेने का किया काम
भाजपा की सत्ता में जिले में बहुत विकास हुआ है चाहे हो इंद्रावती नदी पर पुल, तारुड़ नदी पर पुल हो या फिर रामपुरम नदी में पुल हो यह सब काम भाजपा की सत्ता में हुआ है। जिले में स्पोर्ट्स अकैडमी, जिला अस्पताल, केंद्रीय विद्यालय या नवोदय विद्यालय या फिर एकलव्य विद्यालय ये सब भाजपा की सरकार में बने हैं। जिसमें हमारे आदिवासी बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। कांग्रेस के शासन में सिर्फ छोटे-छोटे काम हुए है और उनमें भी भ्रष्टाचार हो रहा है। विधायक जिले का विकास नहीं बस अपना विकास देखते हैं। कांग्रेस की सरकार में पंचायतों के अधिकार तक छीन लिए गए हैं। अभी सरपंचों के अधिकारों को भी छीन लिया गया है। अभी सरपंच तक को नहीं पता होता है कि उनके पंचायतों में कौन से काम हो रहे हैं।