घटना के दिन भी उसके पिता ने उसकी मां को मारने के लिए दौडाया था इसी गुस्से मे आकर वह घर के बाहर रखे ईंट से उसके सिर पर वार किया और घर मे रखे चाकु से पेट मे हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई।
बिलासपुर में पिता की हत्या करने वाले आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरप्तार किया है। दरअसल कोनी थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया की दिनांक दिनांक 11 जनवरी को सिम्स बिलासपुर से मेमों मिला था कि गोडपारा बरपारा बड़ी कोनी के रहने वाले अर्जुन धुर्व को मारपीट से चोंट आया था।पुलिस ने बताया की 10 जनवरी की रात करीब 9.00 बजे के आसपास इलाज के लिए अर्जुन को बिलासपुर के सिम्स में भर्ती कराया गया था। जिनका इलाज चल रहा था इस दौरान 11 जनवरी को सुबह 6.15 बजे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने मर्ग पंचनामा और कार्रवाई करते हुए गवाहों से पूछताछ किया तो मृतक अर्जुन ध्रुव के परिजन और उसके बेटे सूरज ध्रुव पहले तो पुलिस को गुमराह करने के लिए अलग-अलग बयान दे रहा था। पुलिस उसे हिरासत मे लेकर मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ किया तो उसने बताया की उसका पिता ड्रायवरी करता है जिसके द्वारा शराब के नशे मे आये दिन उसकी मां को मारपीट करता था और घर पर भी बात- बात पर झगडा करता था इससे घर के लोग परेशान थे।
घटना के दिन भी उसके पिता ने उसकी मां को मारने के लिए दौडाया था इसी गुस्से मे आकर वह घर के बाहर रखे ईंट से उसके सिर पर वार किया और घर मे रखे चाकु से पेट मे हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने पर उसे विधिवत गिरप्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा है।